सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है : नरवरिया

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भिण्ड, 02 मार्च। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। सभी कार्यकर्ता जश्न मनाने के लिए कॉम्प्लेक्स एकत्रित हुए वहां से पार्टी का झण्डा लेकर परेड चौराहे पर पहुंचे, जहां एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चलाई। उन्होंने इस बहुमत को सेवा और संगठन समर्पण के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय नीतियों एवं राज्य सरकार के विकास की जीत बताते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि हम राजनीति में आए हैं तो सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आए, सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है, सुशासन के जरिए जिस प्रकार हम जनता की सेवा कर सकते हैं, इसके लिए काम कर रहे हैं यही चुनाव भी प्रणाम का नतीजा है। विधानसभा के चुनावी परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में भाजपा एक बार फिर बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन को भी फायदा मिलता दिख रहा है। चुनाव परिणाम में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा ने साल 2018 में वामदलों से उनके गढ़ त्रिपुरा को छीनने के बाद से वहां अपनी जड़ें मजबूत की हैं। त्रिपुरा ऐसा राज्य है जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर सबकी निगाहे हैं, क्योंकि वैचारिक रूप से यहां जीत दर्ज करना भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। त्रिपुरा के चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण था और वहां के सर्व समाज के मतदाताओं ने राज्य सरकार की विकास की नीतियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपना रुझान कर आशीर्वाद दिया, जिसमें महिला युवा पुरुष एवं अंतिम छोर तक के व्यक्तियों ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देकर के त्रिपुरा में पार्टी का कमल खिलाने का कार्य किया है। सरकार बनने पर हर गरीब मजदूर और किसानों के विकास की योजनाओं को संचालित करेगा त्रिपुरा राज्य। पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भाजपा के रणनीतिकार व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया है कि त्रिपुरा, नगालैंड या मेघालय में कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी और भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। मतदान के बाद आए चुनावी सर्वेक्षणों में स्पष्ट हो गया था कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया एवं राजेन्द्र शर्मा राजे, नागरिक सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा नगरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, शिवराज सिंह यादव, अनिल कटारे, जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव, मण्डल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, अमित जैन, शेरू पचौरी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला मंत्रियों में राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, उपेन्द्र राजौरिया, रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा संगीता कौशल पूर्व सरपंच, नीलम भदौरिया एडवोकेट, शीला शर्मा, बेबी राठौर, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया, दिलीप सिंह कुशवाह, बजरंग सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत टंटी, प्रशांत सोनी, शिवराज सिंह परमार, वीरेन्द्र सिंह, अगरचंद्र जैन, सौरभ जैन, राघवेन्द्र भदौरिया, वीरसिंह कुशवाह, श्याम किशोर दीक्षित, श्याम सिंह भारौली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।