भिण्ड, 27 फरवरी। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के मार्गदर्शन में निकाली जा रही हाथ जोड़ो तिरंगा यात्रा सोमवार ग्राम पंचायत क्षेत्र अमाहा के गांव कुंवरपुरा, बघेड़ी में पहुंची। जहां ग्राम वासियों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात यह तिरंगा यात्रा को पूरे गांव में निकाली गई एवं स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस यात्रा का नेतृत्व केशव सिंह दद्दू तथा जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर कौरव कर रहे थे। सबसे पहले तिरंगा यात्रा ग्राम अमाहा से शुरू हुई और कुंवरपुरा होते हुए बघेड़ी में खत्म हो गई। यात्रा के दौरान काग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस हाथ जोड़ो यात्रा अभियान में कांग्रेस के नेताओं ने ग्राम वासियों से हाथ मिलाया और कांग्रेस की इस लड़ाई में सहभागिता देने को कहा। यात्रा में पूर्व मण्डी अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर, सेक्टर प्रभारी महेश कुमार खरे, राजेन्द्र खेमरिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गब्बर सिंह कौरव, गंधर्व परिहार, वीरभान सिंह, पातीराम कुशवाह, लालाराम कुशवाह, गौरीशंकर, संतकुमार, करण दोहरे आदि कार्यकर्ता के साथ तीनों गांव के ग्रामीणजन मौजूद रहे।