पशुपतिनाथ मन्दिर मोरोली में हुआ 5100 दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम

भिण्ड, 18 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री पशुपतिनाथ जन शिक्षा समिति मौरोली मेहगांव द्वारा पशुपतिनाथ धाम ग्राम मोरोली पर महारुद्राभिषेक एवं सरसों के तेल से 5100 का दीप प्रज्वलित कार्यक्रम सरोज राधाचरण शर्मा के नेतृतत्व में किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी मेहगांव राजेश राठौर, अधिवक्तागण रामहरि शर्मा, रामौतार चौधरी, सुभाष राठौर, नगर परिषद मेहगांव की अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर, समाजसेवी वनवारी लाल शर्मा, सुनीता शर्मा, राजकुमार पटेल, वीरकृष्ण पटेल, पं. रामगणेश करसोलिया, बदन पार्षद, उम्मेद सिंह भदौरिया, भीकाराम गौड ने कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन किए।