अधिकारी/ कर्मचारियों को सौंपे दायित्व
भिण्ड, 10 जनवरी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अटेर उदय सिंह सिकरवार ने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/ निकाह के आयोजन 15 जनवरी को बौरेश्वर धाम ग्राम पंचायत दुल्हागन में संपन्न कराने हेतु अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। विवाह स्थल एवं पार्किंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी अटेर श्रीमती पूनम थापा एवं थाना प्रभारी उदयभान यादव को प्रभारी बनाया गया है।
इसीप्रकार विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनमें वर-वधू पंजीयन व्यवस्था, ज्वैलरी वितरण की व्यवस्था हेतु बीईओ विकास खण्ड अटेर किशन गोपाल शर्मा एवं सहयोगी पांच उच्च माध्यमिक शिक्षक, अनाउसमेंट व्यवस्था हेतु हितेन्द्र भदौरिया एवं ब्रजेश सिंह बौहरे, चिकित्सा व्यवस्था हेतु विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी अटेर अभिनव यादव एवं उनका स्टाफ, लेआउट एवं वेदी निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने हेतु सहायक यंत्री जनपद पंचायत अटेर हरेन्द्र सिंह यादव, उपयंत्री दुल्हागन सेक्टर पवन श्रीवास, सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक कमई, गजना, क्यारीपुरा, जनौरा, मधैयापुरा, सौई, विवाह स्थल पर बीडियो पर एवं मंच के आस-पास वैरीकेटिंग व्यवस्था तथा अस्थाई बाथरूम की व्यवस्था में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अटेर पीके शर्मा तथा उपयंत्री लोक निर्माण विभाग एवं उनके कार्यालय का स्टाफ, पेयजल व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अटेर कैलाश नारायण शर्मा एवं कार्यालय के स्टाफ, साफ-सफाई व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद फूफ विजय बहादुर सिंह एवं कार्यालय स्टाफ, उपहार सामग्री प्राप्त करना एवं व्यवस्थित जमाने के लिए बीआरसी अटेर देवेद्र सिंह गुर्जर, प्राप्त आवेदनों में पात्र पाए गए वर-वधुओं के प्रमाण पत्र तैयार करना एवं वर वधुओं के परिचय पत्र तैयार करने के लिए सहायक ग्रेड-तीन राजेन्द्र दीक्षित, प्रमोद बिहारी सक्सैना एवं विजय श्रीवास्तव, विवाह स्थल पर स्टेज के समक्ष रंगोली व्यवस्था वेदी सजावट एवं वधु का श्रंगार व्यवस्था हेतु ब्लॉक प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत अटेर राघवेन्द्र सेंगर एवं स्व सहायता समूह की ड्यूटी लगाई गई है।
विवाह स्थल ग्राम बौरेश्वर मन्दिर पर ग्राम पंचायत दुल्हागन में अस्थाई विद्युत व्यवस्था हेतु कनिष्ठ अभियंता मप्र मक्षेविविकंलि तहसील अटेर सुरेन्द्र सिंह गर्ग एवं स्टाफ, विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होने वाली विधुओं के चेक बनाकर विवाह स्थल पर वेदी पर जाकर चेक वितरण करना सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत अटेर राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जीआरएस राहुल शर्मा, शिवमंगल बौहरे, वेदी तैयार कराकर वेदी पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराना एवं जोड़ों को वेदी तक पहुंचाना परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास राहुल गुप्ता व स्टाफ, विवाह में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों की पेयजल व्यवस्था हेतु नंदकिशोर मौर्य प्रभारी बीपीओ जनपद पंचायत अटेर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग में विनोद बरुआ कमई, हरिगोविन्द सिंह सकराया, कौमल सिंह गजना, अनुराग सिंह श्रीवास्तव क्यारीपुरा, धीरेन्द्र सिंह जनौरा एवं जवाहर सिंह सोई रहेंगे।
विवाह की वेदियों पर तख्ती लगवाने हेतु उपयंत्री जनपद पंचायत अटेर लोकेन्द्र वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत जमसारा व ग्राम पंचायत मघेरा, स्टेज के लिए फूलमाला, गुलदस्ते एवं वर-वधु के लिए वरमाला फूल की पंखुडिय़ों की व्यवस्था के लिए ब्रजेश सिंह परमार एवं सचिव ग्राम पंचायत सकराया व किशूपुरा, राजनैतिक व्यक्तियों के आमंत्रण पत्र तैयार कराना एवं आवश्यक पत्राचार करने हेतु रामशरण तिवारी, विजय श्रीवास्तव व कार्यालयीन भृत्य, आयोजन स्थल पर वर-वधु को भोजन वितरण व्यवस्था हेतु कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तहसील अटेर अजय अष्ठाना व समस्त सेल्समेन एवं स्वयं के कार्यालय के स्टाफ के साथ उपस्थित रहकर प्रति जोड़े 20 पैकेट भोजन कूपन प्राप्त कर वितरण कराना, पूछताछ काउंटर पर सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत अटेर राजेन्द्र भदौरिया, सहायक ग्रेड-तीन जनपद पंचायत अटेर प्रमोद बिहारी सक्सैना व राजेन्द्र दीक्षित की ड्यूटी लगाई गई है।
इसीप्रकार उपहार सामग्री वितरण व्यवस्था हेतु जोड़ी क्र.एक से तीन तक के लिए एडीओ एमपी चौधरी, सचिव अजय श्रीवास्तव, जीआरएस अनुराग श्रीवास्तव, सचिव सूरतराम बघेल, शिवपाल यादव, राधाचरण शर्मा, जोड़ी क्र.चार से छह के लिए एडीओ अरुण सिंह भदौरिया, सचिव अभिलाख सिंह, दशरथ सिंह यादव, जीआरएस प्रिंस चौबे, सचिव राजीव यादव, रामवीर यादव व संजीव सिंह भदौरिया, हिमांशू बरुआ, जोडी क्र.सात से नौ के लिए पीसीओ शिवसिंह चौधरी, सचिव आलोक सिंह भदौरिया, जीआरएस कैलाश कुशवाह, सचिव अशर्फीलाल, अहिवरन सिंह, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, जोड़ी क्र.10 से 12 तक जगदीश प्रसाद दिनेश, जीआरएस उमेश कुशवाह, कप्तान सिंह नरवरिया, सचिव कमलेश बघेल, कोमल सिंह भदौरिया, जीआरएस गजेन्द्र सिंह एवं ग्राम रोजगार सहायक गिर्राज सिंह, जोड़ी क्र.13 से 15 तक रविकुमार बाजपेयी, सचिव गुट्टीलाल प्रजापति, तूफान सिंह भदौरिय, जवाहर सिंह गुर्जर, दिनेश सक्सैना, जीआरएस धीरेन्द्र भदौरिया व सचिव निरमा नरवरिया, जोड़ी क्र.16 से 18 तक रामवरन शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक नीमा श्रीवास्तव, सचिव पुरुषोत्तम सुमन, बलराम नरवरिया, ममता पाल, महावीर बघेल, महिपाल सिंह जादौन, जोड़ी क्र.19 से 21 तक छगनलाल, सचिव माधोसिंह तोमर, मिथलेश देवी, मिश्रीलाल रावत, योगेन्द्र शर्मा, राकेश सिंह भदौरिया, राजेन्द्र प्रसाद, जोड़ी क्र.22 से 24 तक राजेद्र सिंह नरवरिया, सचिव राजेश ओझा, राकेश सिंह कुशवाह, राधाचरण शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामकुमार सविता, रामजस कुशवाह, जोड़ी क्र.25 से 27 तक चंद्रप्रकाश दुबे, सचिव रामधुन बघेल, रामानंद शर्मा, रामअवतार नरवरिया, बच्चन लाल, विनोद बरुआ, विसुन खां, जोड़ी क्र.28 से 30 तक हरेकृष्ण समाधिया, सचिव विश्वनाथ यादव, वेदपाल सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, सालू तिवारी, श्याम सिंह नरवरिया, संजीव सिंह भदौरिया, जोड़ी क्र.31 से 33 तक आरसी कांकर, सचिव सिद्धार्थ सिंह नरवरिया, सुमन बघेल, जीआरएस बालमुकुंद शर्मा, कौशल किशोर, शेरसिंह यादव, नितिन जोशी की ड्यूटी लगाई गई है।