निगम मुख्यालय में गलत कार पार्क करने पर दो हजार का जुर्माना

ग्वालियर, 30 दिसम्बर। नगर निगम मुख्यालय में किसी कार्य से आए राहुल श्रीवास्तव ने गलत तरीके से अपनी कार क्र. एम.पी.07 सी.डी.5243 पार्क कर दी। इसके कारण मुख्यालय में आने वाले अन्य वाहनों का रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके चलते नगर निगम केे अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने कार मालिक पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम मुख्यालय में कार पार्किंग एवं दो पहिया वाहन पार्किंग के लिए मुख्यालय के तलघर में पार्किंग स्थल बना हुआ है। लेकिन इसके बाद भी कार क्र. एम.पी.07 सी.डी.5243 के मालिक राहुल श्रीवास्तव ने कार को मुख्यालय के सामने आने-जाने वाले मार्ग पर पार्क कर दिया। इसके कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने राहुल श्रीवास्तव पर दो हजार रुपए का चालान लगाया है।