भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर मनाया अमृत महोत्सव
भिण्ड, 16 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देशानुसार युवा मोर्चा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए युवा संकल्प यात्राओं एवं राष्ट्रगान के सामूहिक आयोजन किया गया।
भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ता इटावा रोड स्थित रामकृष्ण नगर के जोन्थियम हाईस्कूल परिसर में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने भारत माता, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं उनका पूजन कर अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया और वहीं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय गान को भी गाया और 75वे स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी उपेन्द्र शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट, आकाश पुरोहित, जिला महामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, रक्षपाल सिंह राजावत, विधानसभा प्रभारी अमित चौधरी, वनखण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, संतोष सिंह भारौली, मोनू नरवरिया, दीपक शर्मा, राजीव मिश्रा, प्रतीक पांडे, योगेश दीक्षित, विष्णुप्रताप सिंह राजावत, अतुल पाठक, अभिषेक मिश्रा, धर्मेन्द्र सोनी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अमृत महोत्सव पर जोन्थियम स्कूल व शहीद स्मारक पर किया पौधरोपण
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महाउत्सव के तहत कार्यक्रम के प्रभारी अमित चौधरी के नेतृत्व में भिण्ड शहर के जोन्थियम स्कूल व शहीद स्मारक में पौधारोपण किया, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। आगे भी पौधारोपण भी किया जाएगा और पौधे रोपने के बाद जल दान भी दिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय मंत्री उपेन्द्र शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, अनिल कुशवाह, उपेन्द्र राजौरिया, विक्रांत कुशवाह, मोनू नरवरिया, अतुल पाठक, प्रतीक पांडेय प्रणव शर्मा, बादशाह गुर्जर, पुष्पेन्द्र तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।