अटेर महोत्सव 2022 सांस्कृतिक एवं साहित्यक गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु समिति गठित

भिण्ड, 28 अक्टूबर। अटेर महोत्सव 2022 के अंतर्गत सांस्कृतिक, खेल एवं एडवेंचर की विभिन्न गतिविधियों के आयोजन अंतर्गत सांस्कृतिक एवं साहित्यक गतिविधियों को सफलतम संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समिति का गठन किया है।
समिति में कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस अध्यक्ष एवं अपर कलेक्टर भिण्ड प्रवीण फुलपगारे पदेन सचिव होंगे। सदस्य के रूप में जिला जनसंपर्क अधिकारी अरूण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अब्दुल गफ्फार, प्राचार्य एवं नोडल शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड, प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज भिण्ड, प्राचार्य आईटीआई भिण्ड, सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग भिण्ड, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, डीपीएम एनआरएलएम भिण्ड एवं डीपीएम एनयूएलएम भिण्ड रहेंगे।