अस्पताल में में मरीजों फल वितरित कर किया गुरुदेव को नमन
भिण्ड, 09 सितम्बर। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर परम विभूषित ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के जन्मोत्सव पर दद्दा शिष्य मण्डल भिण्ड ने पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में पौधारोपण किया। जिसमें बरगद, पीपल, शमीपत्र, बेलपत्र, आंवला, अमलतास, कदम, अन्य फलदार पौधे रौप कर गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया। शिष्य मण्डल के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक रविवार को सभी भक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज में एकत्रित होकर श्रमदान कर पौधों में पानी व रख रखाव करेंगें।
तदुपरांत सभी भक्तों ने त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर गौरी किनारे पहुंचकर गुरुदेव को समर्पित असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर विधिविधान से अभिषेक किया। जिसमें दूध, दही, बिलपत्र, हल्दी, चंदन, कुमकुम से पूजन पश्चात गौरी सरोवर में विसर्जन किया गया। सभी भक्तों ने अनाथालय व जिला अस्पताल में पहुंचकर प्रसूताओं, वृद्ध व अन्य मरीजों को फल वितरित किए।
गुरुदेव दद्दाजी का हमेशा संदेश रहा है कि मरीज, वृद्ध व संतजनों की सेवा करना मानव का परम धर्म है। दिनभर चले अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के उपरांत सभी भक्तों को भोजन भण्डारा कराया गया। कार्यक्रम में बिहारी बाल मन्दिर स्कूल के संचालक राजेश शर्मा, सुभाष पंडित, राजमणी शर्मा, रामबीर परिहार, कमलकिशोर शर्मा, पं. नितेश शास्त्री, देवेन्द्र त्रिपाठी, मनोज सैंथिया, गिरजेश बिधोलिया, धर्मेन्द्र तोमर, अश्वनी डंडोतिया, राजू भदौरिया, पीयूष बुधौलिया, कमलकांत शर्मा, अनिल त्रिपाठी, संतोष शर्मा, पार्थ बौहरे, आशीष शर्मा, खुशी बुधौलिया, कंचन भदौरिया सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।