अकोड़ा में मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
भिण्ड, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में आधुनिक भारत की नींव रखी, देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह बात राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन तथा ह्यूमन राइट्स एण्ड लेवर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुड्डू वाल्मीकि ने अकोड़ा नगर में यूनियन के कार्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर कहीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार क्रांति, बोट डालने की आयु सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष की, महिला आरक्षण, कंप्यूटर क्रांति तथा पंचायती राज्य को सशक्त बनाने आदि क्षेत्रों में कार्य किया। आज वाल्मीकि समाज को अपने आनी वाली पीढ़ी को झाडू छोड़ो कलम उठाओ अभियान के शिक्षित बनाने का कार्य करना चाहिए, जिससे देश के विकास में योगदान देकर राजीव गांधी के सपने को पूरा किया जा सके। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, जिलाध्यक्ष लालजी करोसिया, मीडिया प्रभारी रजत बंटी पाथरे, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र करें, जितेन्द्र जाटव, पातीराम जाटव, जितेन्द्र करें, शिवकुमार शाक्य, आकाश चक्रवर्ती, सोनू चक्रवर्ती, हजरत खां, दलवीर पाथरे आदि उपस्थित रहे।