पथरिया में 2023 में लगभग 432 पिच्छियों के सानिध्य में होगा जैन महाकुभं
मुनिश्री के सानिध्य विरागोदय तीर्थ महोत्सव के लिए बनाई गई ग्वालियर चंबल की टीम
ग्वालियर, 17 अप्रैल। गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज की जन्मभूमि दमोह स्थित पथरिया की पावन धरा पर नवनिर्मित विरागोदय तीर्थ पर 2023 में लगभग 432 पिच्छियों के सानिध्य में पंच वार्षिक युग प्रतिक्रमण-यति सम्मेलन, भव्यातिभव्य पंच कल्याणक महामहोत्सव आयोजित होगा। इस आयोजन में सम्मलित होने के लिए ग्वालियर सभांग व ग्वालियर सकल जैन समाज की बैठक मोहत्सव के निर्देशक मप्र शासन राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरु श्री विहसंत सागर महाराज संसघ के सानिध्य में रविवार को नई सड़क स्थित चंपाबाग बगीची में आयोजित की गई। जिसमें आगरा, भिण्ड, दिल्ली, मैनपुरी, करहल, इटावा, डाबरा, झांसी, पथरिया आदि जगहों से समाजजन पधारे।
ऊर्जा मंत्री व भाजपा नेताओं ने मुनिश्री से लिया आशीर्वाद
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विरागोदय तीर्थ बैठक का शुभारंभ आतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंगल चरण नृत्य शिल्पा व स्वीटी जैन ने किया। पथरिया जैन समाज के लोगों ने महोत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया। अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक व अध्यक्ष बीज निगम कैबिनेट मंत्री मुन्नलाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल मखीजनी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, जेके जैन अपर कलेक्टर, भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, युवामोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विनय जैन, वरिष्ठ नेता पारस जैन, अजित वरैया दिनेश जैन, खरौआ अध्यक्ष देवेन्द्र जैन दिल्ली, पदमचंद जैन थे। आयोजन के चक्रेश जैन, नरेन्द्र जैन, राजेश जैन लाल, दिनेश जैन, उमेश जैन ने अतिथियों का साफा दुपट्टा उढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन उमेश जैन ने किया।
विरागोदय तीर्थ महोत्सव आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है : विहसंत सागर
मुनि श्री विहसंत सागर महाराज ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि 2023 में विरागोदय तीर्थ महोत्सव जैन महाकुंभ की व्यवस्था बहुत बड़ी है। इस महोत्सव की जिमेदारी का आशीर्वाद मुझे विहसंत सागर को दिया है। इस महोत्सव में दिगंबर समाज के साथ अन्य समाज भी पूरी तरह जुड़ रही है। ग्वालियर चंबल सभांग के जैन समाजजनों को व्यवस्था में अपना सहयोग करना है। आचार्य श्री विराग सागर महाराज के संघ के 432 में से 131 साधु-संत ग्वालियर चंबल है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने कहा कि विरागोदय तीर्थ के लिए में तन, मन, धन से करूंगा। संतों ने महोत्सव के लिए मुझे जो कार्य सौंपे हैं वह मेरे लिए बड़े सौभाग्य बात है। विरागोदय तीर्थ महोत्सव के लिए ग्वालियर से टीम बनाई गई। जिसमें संरक्षक मुन्नलाल गोयल, उपाध्यक्ष राहुल जैन आगरा, मुख्य संयोजक चक्रेश जैन, संयोजक कमल मखीजनी, पारस जैन, अशोक बैद, पवन जैन पत्रकार, विनय जैनम, राजेश जैन, हनी जैन आदि की घोषण की।
हर पांच साल के बाद होता है जैन महाकुंभ, 10 लाख लोग होते हैं सम्मिलित
आचार्य श्री विराग सागर महाराज के सानिध्य में हर पांच साल के बाद यह जैन महाकुंभ महोत्सव कार्यक्रम होता है। जिसमें पंचवर्षिक युग प्रतिक्रमण-यति सम्मेलन, जैनेश्वरी दीक्षाएं, सर्वधर्म सम्मेलन, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, पत्रकार सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, राष्ट्रीय विराग युवा मंच अधिवेशन, बुद्धिजीव सम्मेलन, विद्वता संगोष्ठी, राजनैतिक चेतन मंच अधिवेशन, उद्योगपति व व्यापारी सम्मेलन, महिला सम्मेलन, ग्रंथ विमोचन, पौधारोपण, मेडिकल कैम्प आदि कार्यक्रमों में 10 से 15 लाख जैन समाज के साथ अन्य समाज के समाजजन लोग पहुँचते है।
नवनिर्माण तीन चौबीसी मन्दिर, 171 फुट ऊंचे शिखर के साथ विराजित होंगी प्रतिमाएं
विरागोदय तीर्थ पर नवनिर्माण जैन तीर्थ विरागोदय क्षेत्र पर नवीन तीन चौबीसी मन्दिर, 31 फीट उतंग भगवन धर्मनाथ, 27 फीट भगवान आदिनाथ, 27 फीट महावीर स्वामी एवं 31 फुट ऊंचे दो कमल मन्दिर, 21 फीट ऊंचे दो कलश मन्दिर, 23 आकृतियों में पाश्र्वनाथ भगवान व तीन चौबीसी की 720 रत्नमयी अद्भुत प्रतिमाएं विराजित होगी। क्षेत्र पर मानस्तंभ, समवशरण, नदीश्वर द्वीप, ध्यान केन्द्र, गुरुकुल, वृद्धाश्रम, हॉस्पिटल, गौशाला, संत निवास, औषधालय, धर्मशाला, विशाल पुस्तकालय व वाचनालय, भोजनाशाला, प्रवचन हाल व प्रवेश द्वार तैयार हो रहा है।