मनीष विद्यापीठ में हुआ पुरुस्कार वितरण का आयोजन

भिण्ड, 12 अप्रैल। स्व. पं. दयाराम महते शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित मनीष विद्यापीठ पुरानी गल्ला मण्डी रोड लहार में सत्र 2021-22 में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।
मनीष विद्यापीठ स्कूल अपने विद्यालय में हर कार्यक्रम को जोर-शोर के साथ मनाने का दम रखता है, इसी क्रम में विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बच्चों और पालकों की दृष्टी से होता है वार्षिक परीक्षा परिणाम। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अव्वल रहे बच्चों को शील्ड एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अतिथियों का परिचय विद्यालय शिक्षक रामजी प्रजापति ने कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण शाक्य शिक्षक ठाकुर ज्ञानसिंह उमावि वैशपुरा, मुख्य अतिथि संजय वर्मा शिक्षक शा. बालक उमावि लहार, अतिथि के रूप में समाजसेवी सत्यप्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथियों का विद्यालय के सचिव व संचालिका द्वारा माला पहनाकर एवं शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। सम्मान के पश्चात कार्यक्रम को गति देते हुए पुरुस्कार वितरण शुरू किया गया।
जिसमें कक्षा नर्सरी में दिव्यांश राठौर ने प्रथम एवं विश्वजीत शिवहरे ने दूसरा स्थान प्रात किया। एलकेजी में प्रथम स्थान लक्ष्य गुप्ता और श्रेया गुप्ता ने दूसरा स्थान प्रात किया। यूकेजी में प्रथम दिव्यांश समाधिया और वेदांश गुप्ता ने दूसरा स्थान प्रात किया। प्रथम कक्षा में प्रगति उपाध्याय और सांझी गुप्ता प्रथम एवं दिव्यांश गुप्ता और आदिप्रताप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय कक्षा में ओम राजावत ने प्रथम एवं सिद्धार्थ जैन ने दूसरा स्थान प्रात किया। तृतीय कक्षा में रितिका राजावत ने प्रथम एवं अयस्का गुप्ता ने दूसरा स्थान प्रात किया। चतुर्थ कक्षा में सूर्यांश राजावत ने प्रथम एवं सूर्यांश गुप्ता ने दूसरा स्थान प्रात किया। पांचवी कक्षा में हर्षिता शर्मा ने प्रथम एवं अंशिका समाधिया ने दूसरा स्थान प्रात किया। छटवी कक्षा में योगेश गुप्ता ने प्रथम एवं शिवांक कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्रात किया। सातवीं कक्षा में तमन्ना गुप्ता ने प्रथम एवं अनन्या राजावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आठवी कक्षा में कायनात परवीन पठान ने प्रथम एवं भारती गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और शील्ड से अतिथियों ने सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्या नेहा त्रिपाठी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, आगे और मेहनत कर और अधिक अंक लाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रानी गुप्ता ने किया। अंत में विद्यालय की संचालिका अनीता बड़ेलाल महते ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों का एवं विद्यालय की सभी शिक्षकाओं का आभार व्यक्त किया।