भिण्ड, 19 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा 20 मार्च को सुबह 10:30 बजे गोल मार्केट राष्ट्रपिता महात्मा गांधीकी प्रतिमा से सब्जी मण्डी भिण्ड स्थित संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक रैली निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण व उनके पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्षगण, प्रदेश के समस्त पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।