भिण्ड, 15 मार्च। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसर समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, प्रदेश महासचिव जयश्रीराम बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह की सहमति से त्याहोर और उत्सव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राधिका मोहन सुहामी ने भिण्ड कांग्रेस त्याहोर प्रकोष्ठ का अटेर के सफेदपुरा निवासी अजय पुरोहित को भिण्ड जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय पुरोहित ने नवीन जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त कर कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए में खरा उतरने के लिए प्रयास करूंगा।