भिण्ड, 07 फरवरी। शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंजुमन इस्लाम कमेटी के पूर्व सदर नईम खान पठान को मप्र कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति और महासचिव जेपी धनोपिया के निर्देश पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सजी अब्राहम ने की है। पठान की नियुक्ति पर पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा लालू, शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, रहीस खान, रामप्रकाश यादव, मनोज दैपुरिया, संजय भूता, अनिल भारद्वाज आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।