अमन भारद्वाज बने अभाविप के कार्यकारिणी सदस्य

भिण्ड, 22 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का एक दिवसीय 54वां अधिवेशन माँ नर्मदा की नगरी नर्मदापुरम में संपन्न हुआ। जिसमें मध्य भारत प्रांत की घोषणा हुई। घोषणा प्रांत अध्यक्ष डॉ. मनोज आर्य ने की। जिसमें भिण्ड जिले के छात्र नेता अमन भारद्वाज को मध्य भारत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
छात्र नेता अमन भारद्वाज वर्ष 2016 से विद्यार्थी परिषद के संपर्क में है, उस समय उनकी आयु महज 12 वर्ष की थी। वो बचपन से संघ की विचारधारा से जुड़े हुए हैं, वो स्वच्छता और पौधारोपण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसीप्रकार बहुत सेवाभाव से कार्य करते रहते हैं। वे पूर्व में विद्यार्थी परिषद की कई प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर चुके हैं, वर्ष 2016-17 में विद्यालय अध्यक्ष, 2017-18 में विद्यालीन विकास, 2018-19 में छात्र विकास, 2019-20 में महाविद्यालीन कार्य 2021-22 छात्र सेवा जैसी कई प्रमुख दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इसी प्रकार जिम्मेदारियों को देखते हुए संगठन ने उनकी लगन, निष्ठा, सक्रियता एवं राष्ट्र हित और छात्र हित के कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रांत की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जिम्मेदारी पर संगठन के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों और संगठन में सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनकी मेहनत एवं राष्ट्रीयता, निष्ठा को देखते हुए काफी उत्साहित है, उनके मनोनयन पर संगठन में हर्ष का महौल बना हुआ है।