इसरो से लौटकर आए आर्यप्रताप ने किया बच्चों को मोटीवेट

भिण्ड, 02 जनवरी। मौ नगर निवासी पूर्वमंत्री स्व. डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह के प्रपौत्र आर्यप्रताप सिंह चौहान ने आईआईआरएस, इसरो से लौटकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होनें बच्चों को पढ़ाई करने का तरीका बताया एवं योग एवं शास्त्रों की विद्यालयों के द्वारा पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया और अंतरिक्ष क्षेत्र में जाने का तरीका बताया। उन्हें हमेशा अपने ग्राम के बच्चों के लिए कुछ करने की ललक रहती है। इस समय आर्यप्रताप सिंह इसरो में स्पेशियल डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहे है।