भाजपा मण्डल अध्यक्ष के घर पहुंचे पूर्वमंत्री आर्य

भिण्ड, 10 दिसम्बर। मौ अंचल के दौरे पर आए मप्र शासन के पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य शुक्रवार को भाजपा मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के पैतृक निवास ग्राम रूपाबई में उनके बाबा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाह, मण्डल उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, सुल्तान सिंह मौर्य, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश कुशवाह, रामू कुशवाह, डॉ. बेताल सिंह गौड़, राजेश कुशवाह, अवधेश श्रीवास प्रमुख आदि थे।