– अवंतीबाई छात्रावास परिसर में सरदार/150 यूनिटी मार्च अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित
भिण्ड, 18 अक्टूबर। शहर के अवंतीबाई छात्रावास परिसर में सरदार/ 150 यूनिटी मार्च अभियान को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने संबोधित किया।
प्रदेश मंत्री भदौरिया ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेस ने दबाकर रखा और आगे नहीं बढ़ने दिया। यर्दि पटेल प्रधानमंत्री होते तो चीन-अमेरिका हमसे पीछे होते। मोदी जीएसटी रिफॉर्म्स का ऐतिहासिक कार्य किया जिसका पूरे देश को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत और सरदार बल्लभभाई पटेल के विचार और आदर्शों को कार्यकर्ता लक्ष्य लेकर सर्व समाज में पहुंचाकर लोगों को जागरूक बनाना है। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से हर बूथ पर समाज के सर्व लोग शामिल हों, जिसकी चिंता पार्टी के कार्यकर्ताओं को करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना है। क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन के लिए सर्वोपरि है, वह देश का आदश और देव दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां अभी से प्रारंभ होना है, जिसमें सत्ता और संगठन मिलकर के आयोजित करना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियां, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां भी पदयात्रा के रूट पर आयोजित की जाएंगी। इस अभियान में माय भारत, राष्ट्रीय कैडेट्स कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हम उन युवाओं को यूथ आइकॉन मानते हैं, जो प्रधानमंत्री के एक लाख युवा नेताओं के सपने को साकार कर सकते हैं। ऐसे प्रेरणादायक युवाओं को इस पदयात्रा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे संकल्पों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यही सरदार पटेल की भावना थी, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री एवं जिला स्तरीय टोली के सदस्य अतिराज सिंह नरवरिया ने आभार टोली सदस्य जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा मंचासीन थे।