स्वदेशी हमारे भारत की मुख्य पहचान : भदौरिया

– धनतेरस पर प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदीं स्वदेशी वस्तुएं

भिण्ड, 18 अक्टूबर। धनतेरस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने शहर के परेट चौराहे पर पहुंचकर सर्वसमाज को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मोर पंख एवं दीपावली के स्टीकर खरीदे।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में जोड़ने के लिए समाज को भारत में बनी हुई बस्तुओं को अवश्य खरीदना चाहिए। ताकि हमारा देश आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बने, स्वदेशी हमारे भारत की मुख्य पहचान है।
जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं हमारे भारत को समृद्ध बनाने की काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने के लिए जनता को जाग्रत किया। ताकि हम अपने ही देश की वस्तुओं को खरीदें, निश्चित ही हमारा देश विकसित होगा। प्रदेश मंत्री भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष नरवरिया ने मोरपंख बेचने वालों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और ऑनलाईन पेमेंट भी किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र राजौरिया, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र सिंह भदौरिया रज्जन, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया आद कार्यकर्ता मौजूद रहे।