वनखण्डेश्वर महादेव के दरबार में विशाल भण्डारा आयोजित

भिण्ड, 26 अगस्त। लहार क्षेत्र के एतिहासिक वनखण्डेश्वर महादेव के दिव्य दरबार में महाराज नरेश चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में श्रावण मास में बेलपत्र चढाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भण्डारा आयोजित किया गया।
नगर की आस्था का केन्द्र माने जाने वाले बाबा भोलेनाथ वनखण्डेश्वर महादेव के दरबार लहार एवं आस-पास के श्रद्धालु श्रावण मास में बेलपत्र चढाने आते है और महीने के अंत में आपसी सहयोग से भण्डारा का आयोजन करते हैं। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने बाबा के दरबार में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। महाराज नरेश शर्मा एवं मन्दिर के महंत वेदपुरी महाराज ने सुबह 8 बजे कन्या भोज किया और उसके बाद भण्डार शुरू हुआ। मन्दिर में भजनों की प्रस्तुति ने सभी मन मोह लिया। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने पुख्ता इंतजाम किए। इस मौके पर लहार क्षेत्र के सभी व्यापारी व समाजसेवियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया और बाबा भोलेनाथ के दरबार में सहयोग किया।