गुरू पूर्णिमा पर जैतपुर जाएंगे भिण्ड के श्रद्धालु

भिण्ड, 09 जुलाई। गणाचार्य विराग सागर महाराज एवं परंपराचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज आगरा उप्र से पद बिहार करते हुए 10 जुलाई गुरुवार को जैतपुर पहुंचेंगे। वहां पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ ताज नगरी आगरा में बेदी प्रतिष्ठा करने के पश्चात मुनिराज का विहार भिण्ड नगर के लिए 5 जुलाई को हुआ था। जगह-जगह भक्तों द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं जैतपुर समाज द्वारा गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाने के लिए मुनिराज से निवेदन किया तभी मुनिराज ने स्वीकृति प्रदान की। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई गुरुवार को जैतपुर में मनाया जाएगा। सकल जैन समाज से अपील की गई है कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने के लिए भिण्ड के श्रद्धालु जैतपुर पहुंचकर गुरू का आशीर्वाद प्राप्त करें।