मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई भिण्ड का निर्वाचन संपन्न

– राघवेन्द्र सिंह अध्यक्ष, सत्यनारायण सचिव, अवधेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित

भिण्ड, 06 जुलाई। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई भिण्ड के द्विवार्षिक निर्वाचन जनक पैलेस भिण्ड में निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा दीपैरा प्रदेश मंत्री मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद बादल, विभाग प्रमुख बृजराज दण्डोतिया, प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा दीपैरा, संभागीय अध्यक्ष अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
निर्वाचन में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम विधिवत एवं संगठन गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज सोनी ने अतिथियो का परिचय कराया। परिचय के बाद संभागीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने संगठन की स्थापना से लेकर आज तक संगठन विस्तार एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र बादल ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन को कैसे मजबूत किया जाए पर प्रकाश डाला। भारतीय मजदूर संघ भिण्ड मुरैना के विभाग प्रमुख बृजराज दण्डोतिया ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए विषय को लेकर उपस्थित समूह को संबोधित किया। इसके बाद मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपने 2 वर्षीय कार्यकाल के दौरान जिला भिण्ड में किए गए कार्यक्रमों को विस्तार से रखकर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया और मंच निर्वाचन अधिकारी को सोपा। निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा दीपैरा प्रदेश मंत्री द्वारा संगठन में कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए, संगठन क्यों आवश्यक है विषय को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे कार्य संगठन की वर्तमान स्थिति संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है विषय को लेकर अपने विचार रखे। इसके बाद उपस्थित समूह से नवीन कार्यकारिणी हेतु प्रस्ताव मांगे गए एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ, इसके बाद 30 मिनट का समय दिया गया, अन्य कोई प्रस्ताव प्राप्त न होने से एकमात्र प्राप्त प्रस्ताव का वाचन किया गया, जिसका उपस्थित समूह द्वारा भारत मां की जय के साथ अनुमोदन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष- राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष-बीना मिश्रा, केजी तिवारी, कुसुम परमार, मीनाक्षी यादव, सचिव- सत्यनारायण सोनी, सह सचिव- धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, संजीव कुमार तिवारी, दिलीप सिंह सिसोदिया, मनीष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष- अवधेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री- राजकुमार सोनी, कार्यालय मंत्री- महावीर प्रसाद शाक्य, प्रचार मंत्री- विनायक राम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य- सतीश शाक्य, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, मनोज कुमार सोनी, सुरेश सिंह तोमर, उर्वशी पाल, शिवनाथ शाक्य, सोमेश शर्मा के रूप में निर्वाचन अधिकारी द्वारा 2 वर्ष के लिए जिला भिण्ड की कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित की गई। उपस्थित सैकडों कर्मचारी साथियों द्वारा नवीन कार्यकारिणी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में संगठन के जिला सचिव सत्यनारायण सोनी ने अतिथियों एवं उपस्थित कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त। कार्यक्रम में भिण्ड जिले की समस्त तहसील विकास खण्डों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक शाम सात बजे आयोजित हुई।