मौ-गोहद सडक चौडीकरण की घोषणा का भाजपाईयों ने किया स्वागत

भिण्ड, 29 जून। गत दिवस दंदरौआ धाम पर पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य द्वारा रखी गई मौ-गोहद सडक मार्ग चौडीकरण और पूर्व से स्वीकृत मां रतनगढ बहु उद्देशीय सिंचाई परियोजना की मांग को मंजूर करने की घोषणा का भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, भाजपा जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, मण्डल उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह चौहान, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, सुल्तान सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी सोमवार शिवहरे, महामंत्री अशोक कुमार गोयल, राजेश कुशवाह, अमृतलाल खटीक, विमल कुशवाह, वीरेन्द्र यादव फौजी पार्षद, महेन्द्र सिंह परिहार सहित सभी मण्डल पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। साथ ही इन दोनों मागों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखने के लिए भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य के प्रति आभार जताया है।
लालसिंह आर्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंदरौआ धाम हनुमान मन्दिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की अपार भीड से गोहद-मौ की सिंगल रोड होने से उस पर आवागमन का भारी लोड रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, उनसे निजात दिलाने के लिए इस सडक मार्ग का चौडीकरण किया जाना बेहद जरूरी है। दूसरी महत्वपूर्ण समस्या यहां की सिंचाई को लेकर है। पूर्व से स्वीकृत मां रतनगढ बहु उद्देशीय सिंचाई परियोजना को पुन: स्वीकृति प्रदान कर अधूरी पडी परियोजना को प्रारंभ कराया जाय। आर्य की दोनों ही मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वीकृत करने की मंच से ही घोषणा की है। अब सभी को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अमल होने का बेसब्री से इंतजार है।