महान स्वतंत्रता सेनानी और लेखक थे मौलाना आजाद : मानसिंह

भिण्ड, 11 नवम्बर। नगर कांग्रेस की ओर से गुरुवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी उपलब्धियों को साझा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद को ब्रिटिश हुकूमत ने नजरबंद कर दिया था। इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन हुआ कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी तीन साल जेल में बिताने पड़े थे। कुशवाह ने कहा श्री आजाद महान लेखक और पत्रकार भी थे।
कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि मौलाना आजाद महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी थे, कांग्रेस इस महानायक को जयंती पर नमन करती है। वरिष्ठ नेता रहीश खान ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रमुख राजनीतिक नेता और हिन्दू मुस्लिम एकता के समर्थक और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वज ने कहा कि मौलाना आजाद के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, मौलाना आजाद ने इंडिया विंस फ्रीडम या भारत के आजादी की जीत नाम की किताब लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने कई उर्दू पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद किया था। 1940 से 1945 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। कार्यक्रम को अशोक गुप्ता, राहुल कुशवाह, विनीत शर्मा बंटी, विवेक पचौरी, बलराम जाटव, संजीव बरुआ, राजीव खन्ना, नयन सिंह कुशवाह बाराकलां, भगीरथ सिंह कुशवाह, सोहन तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में काजी रिजवान, कुलदीप भारद्वाज, रानू भदौरिया, बृजेन्द्र बघेल, पिंटू शर्मा, देवेन्द्र धाकड़, गोविन्द शाक्य, चंद्रपाल सिंह परिहार आदि शामिल रहे।