भिण्ड, 04 मई। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद भिण्ड के बालिका संस्कार सेवा में डॉ. तोषेन्द्र मिश्रा बालिकाओं को ओरल हाइजीन मेंटेन करने तथा दांतों से जुडी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दांतों की सुरक्षा के लिए दिन में दो बार सुबह और शाम ब्रश करना जरूरी है।
उन्होंने दातों से होने वाले विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी थी तथा बच्चों को ओरल हाइजीन मेंटेन करने की सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिवराज सिंह बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सचिव सौरव बौहरे, स्नेहलता भदौरिया, संजीव, अवनीश भदौरिया, मंजू, रिंकी भदौरिया, कोमल यादव मौजूद रहे।