कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

मिहोना, 27 अप्रैल। मिहोना नगर के समीप मछरिया गांव में आलमशाय बाबा मन्दिर पर आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक स्थल बालाजी सूर्य मन्दिर से कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मछण्ड तिराहा होते हुए नया बाजार, सदर बाजार, लहार रोड होते हुए कथा स्थल आलम शाह बाबा पर पहुंची। कथा व्यास श्रीहित आकाश महाराज श्रीधाम वृंदावन द्वारा कथा रसास्वादन कराया जाएगा। कथा परीक्षित आरती शैलेन्द्र शर्मा अपने सिर पर श्रीमद् भागवत पुराण धारण किया।
आयोजक भाजपा नेत्री चित्रा शर्मा ने बताया कि पूरे सात दिवस श्रीमद् भागवत कथा के साथ नवकुंडीय यज्ञ चलेगा विद्वान आचार्यों द्वार आहुतियां दिलवाई जाएंगी। कलश यात्रा का मिहोना नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पहले दिन की कथा में व्यास ने श्रीमद् भागवत महात्म की कथा श्रवण कराई। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, बद्री नारायण पुजारी, हरीबाबू निराला, आशुतोष दोहलिया, दुष्यंत कौशिक, मुकेश पाठक, प्रदीप दोहलिया, अनिल बौहरे, माधोराव शर्मा, सतीश शर्मा बंथरी गिरीश शर्मा, सुभाष शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।