दबोह में मनाई गई संत शिरोमणि सेन महाराज की 725वी जयंती

भिण्ड, 26 अप्रैल। नगर दबोह में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 725वी जयंती मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए, तदुपरांत दीप प्रज्वलित किए।
कार्यक्रम में सेन समाज के मुरारीलाल सविता (शिक्षक) ने संत शिरोमणि सेनजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सेन महाराज ने स्वामी रामानंद जी से दीक्षा ली। उन्होंने भक्ति मार्ग और मानव सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। साथ ही शिक्षा के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं पप्पू सविता ने कहा कि संत सेनजी महाराज बचपन से ही विनम्र, दयालु और ईश्वर में दृढ विश्वास रखते थे। सेन महाराज ने गृहस्थ जीवन के साथ-साथ भक्ति के मार्ग पर चलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप जनमानस को शिक्षा और उपदेश के माध्यम से एकरूपता में पिरोया। इस दौरान पप्पू सविता, मुरारीलाल सविता, भगवत दयाल सविता, हरिमोहन सविता,र ाजेश सविता, गंदर्भ सविता (फौजी), संजीव सविता, प्रदीप सविता (धौंड वाले), प्रदीप सविता, रवि सविता दबोह मौजूद रहे।