भिण्ड, 12 अप्रैल। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.12 में स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के निवास पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले नारी शिक्षा एवं उनकी स्वतंत्रता के पक्ष धर थे। उनके सिद्धांतों पर चलने की हम सभी को जरूरत है। नारी के हक और उत्थान के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले के आंदोलन के क्रम को बढाना है। कार्यक्रम के शुभारंभ में मास्टर लाखन सिंह कुशवाह एवं किशन कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य एवं मेहबूब खां, आईटी सेल जिला प्रभारी भिण्ड रामू कुशवाह, वीरेन्द्र फौजी, अशोक गोयल, अमृतलाल खटीक, महेन्द्र सिंह परिहार, सुरेन्द्र कुमार जैन सहित उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास करने का संकल्प लिया।