सागरताल में मिले महिला व पुरुष के शव

ग्वालियर, 05 अप्रैल। ग्वालियर में शनिवार दोपहर 1.30 बजे सागरताल में महिला और पुरुष का शव मिला है। राहगीरों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। बहोडापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बाहर निकलवाए। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। महिला की शिनाख्त साधना सिंह (50) निवासी सरकारी मल्टी सागरताल के रूप में हुई है। महिला पति के साथ अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। महिला शुक्रवार सुबह से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी बहोडपुर थाने में शुक्रवार शाम को दर्ज कराई गई थी।
मृतक पुरुष की पहचान राकेश माहौर (53) निवासी रंगियाना मोहल्ला चार शहर का नाका थाना ग्वालियर के रूप में हुई है। मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था। वह चार दिन से लापता था। दो अप्रैल को ग्वालियर (किलागेट) थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके भी तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग कारणों से अलग-अलग सुसाइड करने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार शहर के बहोडापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल के पास शनिवार दोपहर लोगों को एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। महिला साडी पहने हुए हैं। शव पेट के बल पडा हुआ था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सागरताल के दूसरे छोर पर एक युवक का शव भी पानी में उल्टा उतराता दिखा है।