सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 05 अप्रैल। अशोक सम्राट की जन्म जयंती मौ नगर के बेहट तारोली रोड स्थित कविता कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बडे ही धूमधाम से भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद मौ के उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, शिक्षक लाखन कुशवाह, आईटी सेल के जिला प्रभारी रामू कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर आदि ने सम्राट अशोक के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
उन्होंने सम्राट अशोक के बताए विचारों, सिद्धांतों पर चलने की कोशिश करने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सरपंच बैनीराम कुशवाह, रामप्रकाश कुशवाह, अजब सिंह कुशवाह, शंकर कुशवाह, कोमल कुशवाह, जनवेद कुशवाह, रामनारायण गोयल आदि ने सम्राट अशोक के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।