भिण्ड, 19 मार्च। नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण कल्याण फाउण्डेशन के जिला नक्षत्र वाटिका प्रभारी सोनू बघेल द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाटमास पुरा में पौधारोपण किया गया।
विदित हो कि जिले में पर्यावरण के लिए कार्य करने वाला संगठन नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा हैं, उनके ही सानिध्य में जन्मदिवस पर अनूठी पहल करता है, इसी क्रम में संगठन के जिला नक्षत्र वाटिका प्रभारी सोनू बघेल का बुधवार को जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनके द्वारा भटमास पुरा में पौधारोपण किया गया। समाज को जन्म दिवस पर एक पौधा लगाकर मानव जीवन को सार्थक और सही ढंग से जीने का संदेश देता है और बताता है कि समाज के हर एक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघव उपाध्याय ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर पौधों का विधिवत पूजन कर जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर यादव ने कहा कि वृक्ष जीवन की दूरी है जिनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी क्रम में संगठन की सक्रिय सदस्य आशुतोष शर्मा (गुरुदास) ने कहा कि जन्मदिवस पर पौधारोपण करना अर्थात मनुष्य को सही मार्ग दिखाना है। कार्यक्रम में गांव के कई वरिष्ठ और युवा साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।