नुन्हाटा में फाग महोत्सव 18 को, गुलाल फूलों से खेली जाएगी होली

– फाग गीतों से सजेगी शाम

भिण्ड, 16 मार्च। होली महोत्सव पर जिले के ग्राम पंचायत नुन्हाटा में फाग उत्सव का आयोजन 18 मार्च को किया जा रहे है। इस फाग महोत्सव में गुलाल फूलों से होली खेली जाएगी एवं फाग गीतों का आयोजन किया जाएगा। इस फाग महोत्सव का आयोजन शिशुपाल सिंह कुशवाह एवं बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह द्वारा किया जा रहा है।
बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि इस फाग महोत्सव पर गुलाल फूलों से होली खेल ग्रामीण एवं शहर की जनता को पानी बचाने का संदेश देंगे क्योंकि पानी बचाना हम सब का कर्तव्य है, पानी हम सब के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा फाग उत्सव का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि फाग उत्सव, होली के मौके पर मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्योहार है। यह बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और आज की युवा पीढी अपनी इस पारंपरिक सभ्यता को भूलती जा रही है इसलिए ऐसे फाग उत्सव होली के त्योहार पर होने चाहिए। इस बार हम सबने फाग उत्सव की शुरुआत की है, अब हर साल होली के सुअवसर पर फाग महोत्सव का आयोजन करते रहेंगे।