भिण्ड, 11 मार्च। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री एवं भिण्ड प्रभारी सुरेश दांतरे के नेतृत्व में हाउसिंग कॉलोनी गणेश होटल भिण्ड में आयोजित की गई। इसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र ओझा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं संभागीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश पुरोहित ने की।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री एवं भिण्ड प्रभारी सुरेश दांतरे, संभागीय उपाध्यक्ष महेश बोहरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला संगठन मंत्री सचिन शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ त्रिपाठी, बालकराम शर्मा शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बिरधनपुरा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, रजनीश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, जिला कार्यालय प्रभारी आनंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सोनू राजावत भरौली, जिला महासचिव सत्यप्रकाश पाठक, रामू कुशवाह, नगर महामंत्री महेश ओझा, संजू ओझा, राकेश शर्मा, बिलकेस भदौरिया, आदित्य, संजय, मोहन, राजेन्द्र, विनोद, हरचरण, हिमांशु, मिथिलेश, अभय, राजेश, राहुल, संजय, आशीष, कल्लू, पवन, उमेश ओझा आदि लोग उपस्थित हुए। सभी ने कहा कि सनातन सेना भारत संघ का विस्तार करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।