भिण्ड, 07 मार्च। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ एवं सीएम राइज शा. बालक उमावि मौ में आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजनांतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने शासन की गाइड लाइन में अधिकतम अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ई स्कूटी और लैपटॉप प्रदान किए गए।
इनमें शा. कन्या उमावि मौ की छात्रा रौनक पुत्री प्रभात जैन एवं शा. बालक उमावि मौ के मेधावी छात्र मनजीत सिंह पुत्र रामगोपाल उर्फ करू घंगोरिया को ई स्कूटी की चाबी मुख्य अतिथि केशव देसाई विधायक गोहद द्वारा प्रदान की गई। मुख्य अतिथि केशव देसाई ने अपने उद्वोधन में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाएं दी और कहा कि सभी छात्र छात्राओं को आने वाले दिनों में अच्छी तैयारी करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाजपा नेता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। संस्था प्रधान प्राचार्य ने विद्यालय के लिए खेलकूद सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए मांग पत्र भी विधायक को सौंपा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता दिलासराम यादव, विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, इकबाल पठान, रामेश्वर सिंह यादव, धर्मेन्द्र बाबा, सोनपाल यादव पार्षद, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष नप मौ मरजाद सिंह यादव, पत्रकार रमेश राठौर, समीर खान, संस्था के प्राचार्य एमएल वर्मा, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, कमल वर्मा, बलराम आवरे, संतोष सोनी, इंदर सिंह राणा, मेहबूब खां सहित अन्य मौजूद थे।