जिले में बनाए गए 181 टीकाकरण केन्द्रों की सूची

जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान कल, टीका लगवाने की नागरिको से की अपील

भिण्ड, 19 जून। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में 21 जून योग दिवस पर कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है। महाअभियान के अंतर्गत जिले के भिण्ड, अटेर, फूफ, मेहगांव, गोहद, रौन एवं लहार के क्षेत्र में 21 जून को 181 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए 21 जून को जिले के अटेर क्षेत्रांतर्गत थाना अटेर क्षेत्र के ग्राम अटेर, खेराहट, कनेरा, शुक्लपुरा, उदोतगढ़, कछपुरा, चौम्हों, अंगतपुरा, प्रतापपुरा, जमसारा, मघेरा, विण्डवा, जम्होरा, थाना सुरपुरा क्षेत्र के ग्राम सुरपुरा, कोषण, बिजौरा, गढ़ा, रानीपुरा, किशूपुरा, सकराया, दुल्हागन, मधैयापुरा, क्यारीपुरा, परियाया, रमा, परा, देहरा, थाना पावई क्षेत्र के ग्राम पिथनपुरा, मसूरी, विरगंवा पावई, स्यावली, ईगुरी, नरसिंगढ़, थाना बरोही क्षेत्र के ग्राम महापुर, जौरी ब्राह्मण, ऐंतहार, लावन, पिडोरा, नायब, थाना देहात क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा, मुडिय़ाखेड़ा, सिमराव, धरई, जौरी, जवासा के ग्रामों में कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा।
कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान फूफ क्षेत्रांतर्गत थाना ऊमरी के ग्राम ढोंचरा, गुसींग, मोतीपुरा, स्योढ़ा, नुन्हाटा, पाण्डरी, अकोडा, थाना फूफ के ग्राम वार्ड क्र.एक व दो (फूफ), समन्ना, कंचनपुरी, नईगढ़ी, भदाखुर, भोनपुरा, बिण्डवा भिण्ड, थाना नयागांव के ग्राम नयागांव, सनावई, मधूपुरा, ईश्वरी, ओझा, सरसई, जखमोली, थाना देहात थाना भिण्ड के ग्राम कुम्हरौआ, बबेड़ी, कचौंगरा, बिल्होरा, डिड़ी, बाराकलां, दबोहा, अतरसूमा, भिण्ड शहर के थाना सिटी कोतवाली के व्यापार मण्डल धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, अर्बन पीएचसी विक्रमपुरा, आरटीओ कार्यालय भिण्ड, पुलिस लाईन भिण्ड, अम्बेडकर नगर वीरेन्द्र मिहोलिया का मकान, अटेर रोड डांकबंगला भिण्ड में कोविड 19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार मेहगांव क्षेत्रांतर्गत थाना बरासों के ग्राम गोअरा नं.एक, गढ़पारा नं.एक, बरसों नं.एक, सायना नं.एक, सुरूरू, सिमार, थाना बरोही के ग्राम गोना हरदासपुरा नं.एक, थाना मौ के ग्राम पड़कोली, कतरौल नं.एक, थाना मेहगांव के ग्राम विरगंवा नं.एक, कोंहार नं.एक, गाता, बरहद नं.दो, पर्रावन नं.एक, गढ़ी नं.एक, देवरी नं.एक, खेरिया नं.दो, थाना भाराली के ग्राम भारौलीखुर्द नं.एक, गोरम, थाना अमायन के ग्राम सेमरा, कनाथर नं.एक, सिरसी, परघेना नं.एक, खेरिया सिंध, आंतो, थाना गोरमी के ग्राम कृपे का पुरा, कल्याणपुरा, सिकरोदा नं.एक, हरीक्षा, परोसा नं.एक के ग्रामो में कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। गोहद क्षेत्रांतर्गत थाना एण्डोरी के ग्राम ऐनो, भोनपुरा, बरौना, बारोहट, कचनपुर, चंदोखर, थाना मालनपुर के मालनपुर, सिंगवारी, गुरीखा, टुडीला, थाना गोहद के शा. कन्या शाला गोहद, भगवासा, ऐचाया, पाली, चितोरा, खितोली, थाना गोहद चौराहा के ग्राम छीमका, बिरखडी, पिपहाड़ी, सर्वा, थाना मौ क्षेत्र में मौ, गुहीसर, बड़ेरा मौ, चम्हेड़ी, करवासा, बरोली, अंधियारी कलां, रौन क्षेत्रांतर्गत थाना रौन, ग्राम मेहदा, रौन, बहादुरपुरा, गौरई, ररूआ नं.एक, मानगढ़, थाना मिहोना के ग्राम चांदौख, मिहोना, जैतपुरा गुढ़ा, बंथरी, भकोटी, अचलपुरा के ग्रामों में कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। लहार क्षेत्रांतर्गत थाना लहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुंदरपुरा, रोहानी जागीर, मटियावली, बुजुर्ग, मडोरी, मेहरी, थाना असवार के ग्राम असवार, बरहा, जैतपुरा असवार, करियावली, चौरई, ईंगुई, थाना रावतपुरा के ग्राम अखदेवा, बिजौरा, बरौआ, महुआ, मसेरन, चिरावली, थाना दबोह के ग्राम दबोह पीएचसी, देवरीकला, छिपावली नं.दो, अमाहा, जाखोली, बरथरा, थाना आलमपुर के ग्राम आलमपुर, अरूसी, कुरथर, रूरई, गांगेपुरा, खूजा के ग्रामों में कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा।