केन्द्रीय मंत्री और सांसद के नैतिक मूल्यों की निकाली शव यात्रा

-पुलिस ने रोका तो उसी स्थान पर जलाए पुतले

भिण्ड, 25 फरवरी। ग्वालियर भिण्ड हाईवे एन एच 719 पर एक सप्ताह में दो दर्जन से ज्यादा नौजवान काल के गाल में चले गए और भिण्ड वासियों को झूठी घोषणाएं मिल रही हंै।
समाजसेवी सुनील फौजी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2022 में ग्वालियर में घोषणा की थी, सांसद ने कहा था कि जनवरी 2023 में काम शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से अभी तक 30 फुट की सडक पर भिण्ड जिले के हजारों नौजवान काल के गाल में चले गए। सही मायने में सांसद और नितिन गडकरी के नैतिक मूल्यों की मृत्यु हुई है। गोहद गोलंबर तिराहे पर सैकडों नौजवानों ने आज शव यात्रा निकाली और जब यात्रा आगे बढी तो पुलिस ने रोका तो नौजवानों ने वहीं पर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर नौजवान ग्वालियर भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ, अब यह मौतें नहीं सहेंगे, मृतक परिवारों को मुआवजा दो जैसे नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर गोहद के समाजसेवी महेश करारिया फौजी, समाजसेवी पुखराज भटेले, सोनू शर्मा, राजेश आर्य, बंटी जादौन, अरुण शर्मा, अजय देसाई, धर्मेन्द्र गौतम, शिवम् विमल, जीतू मौर्य, आशीष पवैया, उमेश जाटव, रणवीर परिहार, सुरेश लहारिया, इंद्रसिंह, नाथूराम, राजेन्द्र प्रसाद, रामशंकर, जशरथ सिंह, हिमांशु विमल, गोलू जाटव, मनीष जाटव, ऋषि बरैया, बहादुर फौजी सहित सैकडों नौजवान शामिल रहे।

ग्वालियर-भिण्ड सडक को सिक्स लाइन करने की गोहद विधायक ने की मांग

मौ। गोहद के कांग्रेस विधायक केशव देसाई ने भारत सरकार के सडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 719, ग्वालियर भिण्ड इटावा सडक मार्ग को तत्काल फोर सिक्स लाइन बनाने की मांग की है।
गोहद विधायक केशव देसाई ने मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में बताया है कि वर्ष 2024 में 683 दुर्घटनाएं हुई हैं। तथा 218 लोगों की दुख्द मृत्यु हुई है। 643 लोग घायल हुए हैं। 2025 में मात्र 10 दिवस के भीतर लगभग 20 लोगों को अपनी जान गवानी पडी है जो बहुत ही दुखदाई है।