भिण्ड, 22 फरवरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को अल्प प्रवास पर मेहगांव पधारे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरमी तिराहे पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों मानहड सरपंच मुन्ना सिंह भदौरिया, गोविंद सिंह चौहान, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, मुन्नी नरवरिया, गंभीर जाटव, योगेन्द्र तोमर, भागीरथ गुर्जर, छोटू धाकड आदि लोग उपस्थित रहे।