डॉ. एसएन सुब्बाराव की 96वीं जयंती मनाई
मुरैना, 08 फरवरी:- डॉ. एसएन सुब्बाराव जिन्हें प्रेम और सम्मान से भाईजी कहा जाता था का जीवन अहिंसा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनकी कर्मस्थली और समाधि स्थल जौरा में शुक्रवार को उनकी 96वीं जयंती का भव्य आयोजन किया गया। भाईजी ने जौरा में महात्मा गांधी सेवा आश्रम की स्थापना की और समाज सेवा के अनगिनत कार्य किए। भाई जी ने चंबल के डाकुओं के पुनर्वास, शिक्षा, युवा जागरण और राष्ट्रीय एकता को बढावा देने के लिए यहां जीवन भर कार्य किया।
नगर पालिका अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी ने कहा कि भाईजी शांति दूत थे चंबल से बागी समस्या समाप्त कर इस अंचल को शांति का टापू बना दिया। उन्होंने अहिंसा के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किए। महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा के प्रांगण में स्थित भाईजी की समाधि पर नपा अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी, दिनेश सिंह कुशवाह एसडीओ (पीडब्ल्यूडी) बल्लभ भवन, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, आश्रम के प्रबंधक प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एकता परिषद मप्र के अध्यक्ष डोंगर शर्मा, एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार, आशीष गर्ग सोनू आजाद, सनी सिंह, जिम्मी जार्ज, विकास अरोडा अरवल, मनोज कुमार जावरा, रवि आर्य, संजय यादव, एलएन त्यागी, सोल्जर स्कूल 350 से भी अधिक बच्चों ने भाई जी की समाधि पर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व व उपलब्धियों का स्मरण कर याद किया तथा भाईजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।