भिण्ड दतिया के विभिन्न मंडलों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भिण्ड, 28 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय अपने छह दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत भिण्ड और दतिया जिले के प्रवास पर रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं आम जनता एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्रीमती संध्या राय अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिला दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे, 10.15 बजे मां पीतांबरा माई के दर्शन के लिए रवाना होंगी, 10.30 बजे पण्डोखर सरकार के लिए प्रस्थान करेंगी। 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। एक बजे थरेड के लिए रवाना होंगीं, दो बजे थरेड में संजीव जी के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। तीन बजे सेवड़ा तहसील के लिए रवाना होगी ग्राम पंचायत मदनपुरा खमरौली में स्थित सिंध नदी पर नवीन घाट का उद्घाटन करेंगी। शाम 4.30 बजे सेवाड़ा विश्राम गृह पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। 5.30 बजे सेवढ़ा से भिण्ड के लिए रवाना होंगी। 30 अक्टूबर को अपने निजी निवास चंबल कॉलोनी से गोहद के लिए सुबह 10 बजे रवाना होंगी, दोपहर 12 बजे गोहद नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम स्थानीय जनता के कार्यक्रम में शामिल होंगी। 2.30 बजे ग्राम पंचायत रायपुरा के लिए रवाना होंगी। तीन बजे स्थानीय कायक्रमों में शामिल होंगी। शाम पांच बजे भिण्ड के लिए रवाना होंगी। तीसरे दिन 31 अक्टूबर को 11 बजे निजनिवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी शाम चार बजे भिण्ड के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। एक नवंबर को स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।