शा. उमावि फूफ में हुआ नि:शुल्क साइकिल वितरण

भिण्ड, 17 दिसम्बर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूफ में छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह राजावत, विद्यालय के प्राचार्य उपेन्द्र सिंह भदौरिया, साइकिल वितरण प्रभारी संतोष त्रिपाठी, गुड्डू सिंह राजावत एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। इसमें 23 छात्राओं को एवं 19 छात्रों को साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य उपेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि आज-कल लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढते हैं, जहा शिक्षकों के पास शासन की मंशानुरूप डिग्री वाले मास्टर नहीं होते हैं। जबकि शासकीय विद्यालय में बीएड, डीएड मास्टर शिक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही शासन की सभी योजनाओं का जैसे कि नि:शुल्क पुस्तकें, गणवेश और छात्रवृत्ति भी मिलती है और अच्छी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने पालकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को शासकीय विद्यालय में पढाएं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।