राजेश चावला बनाए गए चंबल संभाग एडीजी, आज संभालेंगे पदभार

ग्वालियर, 24 अक्टूबर। आईपीएस अधिकारी राजेश चावला को मप्र शासन द्वारा एडीजी चंबल संभाग अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया है। वे सोमवार को अपने दफ्तर पहुंचकर पदभार सम्हालेंगे।
ज्ञातव्य रहे कि राजेश चावला भिण्ड जिले में वर्ष 11 अप्रैल 1998 से 5 पांच अप्रैल 1999 तक पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे थे। लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण कर जनता का विश्वास जीता था। वे निहायत ही मिलनसार एवं व्यवहार कुशल थे। पीडि़तों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले रहते थे। वे इस जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक स्थितियों से भली-भांति बाकिफ हैं। उनके चंबल संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाए जाने पर भिण्ड जिले के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।