भिण्ड, 06 दिसम्बर। दबोह नगर के कन्या हाईस्कूल की छात्राओं को शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विधायक अम्बरीश शर्मा के अनुज अखलेश शर्मा बंटू द्वारा साइकिल वितरित की गई। विद्यालय परिसर में एक सदा समारोह में सबसे पहले मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
इसके पश्चात शा. कन्या हाईस्कूल के प्राचार्य रामबिहारी समाधिया ने विधायक प्रतिनिधि बंटू शर्मा का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बंटू शर्मा ने कहा कि आप मेहनत से अपनी पढाई करें आप देश के भाग्य विधाता है। आप के बीच रहने वाली आपकी कोई सहेली आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगी। पढाई के साथ साथ खेलकूद भी आबश्यक होता है, जिससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, लहार मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके बाद विशेष अतिथि अखलेश शर्मा बंटू ने शा. कन्या हाईस्कूल विद्यालय की छात्राओं का पूजन किया और उनको साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने सभी छात्राओं को कुछ सुझाव दिए। साथ ही कहा कि आप को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो आप निश्चिंत होकर पुलिस को बताएं आपका नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में अजय गुप्ता, मारुत कौरव, बादाम सिंह, संजय सोनी, रामपाल सिंह, रविप्रकाश, रामबहादुर, शिखा गुप्ता, मंजू गुप्ता मौजूद रही।