भिण्ड, 17 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर गौरी किनारा वाल्मीकि आश्रम पर शहर के युवा एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर जयंती मनाई।
इस अवसर पर भगवान राम के जीवन परिचय पर पूर्व राज्यमंत्री सुनील बाल्मीकि ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना है। अधिक से अधिक पौधे लगाना है एवं जल संरक्षण करना है, एवं पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग बंद करना है। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के जन्म के पूर्व 60 हजार वर्ष पहले उनका जीवन परिचय रामायण लिख दी थी। बाल्मिक समाज को महर्षि वाल्मीकि जी से प्रेरणा लेने चाहिए। हम सभी लोग बच्चों को शिक्षा दिलाएंगे एवं नशा मुक्ति अभियान चलाएंगे और शहर को साफ स्वच्छ बनाएंगे। इस अवसर पर भगवान दास वाल्मीकि, मोहन वाल्मीकि, ऋषि, रिशु, मनोज बाल्मीकि, लाल बाल्मीकि, इंदल वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि जयंती पर अकोडा में बच्चों को किताबें वितरित
भिण्ड। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के नगर अध्यक्ष अकोडा राजेन्द्र खरे की टीम द्वारा महर्षि बाल्मीकि जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को किताबें पेन वितरित किए गए। इस मौके पर कमलेश खरे, कमलेश धौलपुरया, श्यामसुंदर, होमसिंह, राजू बाल्मीकि, प्रदीप धौलपुरिया, हकीम, दलवीर पाथरे, सोनू खरे, जीतू खरे उपस्थित रहे।