भिण्ड, 16 अक्टूबर। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेकर प्रदेश भर में कार्य कर रहे परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा कुछ माह पूर्व चित्रकूट में राष्ट्रीय कार्य समिति की समीक्षा बैठक कर निर्णय लिया था कि संगठन के विस्तार के लिए कार्यकारिणी में बदलाव लिया जाना उचित रहेगा, जिसमें दो वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर पुन: समीक्षा कर बदलाव किया जाएगा, जिससे संगठन को नई दिशा मिल सके और जमीनी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी सामाजिक क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिल सके। जिसके चलते राष्ट्रीय संघठन मंत्री सीताराम नारौलिया के अनुमोदन पर नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा की सहमती से राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे ने श्यामसुंदर शर्मा के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए पुन: दो वर्ष के लिए संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।
श्यामसुंदर शर्मा ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन नेतृत्व ने उन पर पुन: जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि मैं संगठन के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। शर्मा को पुन: नियुक्ति मिलने पर उनके सैकडों समर्थकों और संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्य्क्ष इंजी विजय शर्मा, सीताराम नारोलिया, सुरेश दांतरे, अबधेश शर्मा, दीपक शर्मा, रामशंकर शर्मा, सत्तू पाठक, रमेश कटारे, गिरिराज पांडेय, राजीव बरुआ, रमेश पाठक, प्रमोद दुबे, राधेशयम शर्मा, परमानंद तिवारी, संतोष दुबे, शिवकुमार शर्मा, बासुदेव राजौरिया, श्रीकृष्ण कटारे, मनीष पुरोहित, कृष्णा पुरोहित, सुनील कांकर आदि प्रमुख हैं।