– स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों को किया सम्मानित
भिण्ड, 02 अक्टूबर। महात्मा गांधी की जंयती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल एवं कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशाबंदी की रैली का आयोजन नगरीय निकाय एवं अशासकीय स्वयंसेवी संगठन की सहायता से किया गया। जिसमें प्रथमत: नगर पालिका सभाकक्ष में मुख्य नपा अधिकारी यशवंत वर्मा ने समस्त नगर पालिका कर्मचारी एवं कार्यालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कर्मचारी के साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को नशा बंदी की शपथ दिलाई। साथ ही इस अभियान को स्वच्छता अभियान से जोडकर गांधी जयंती के अवसर पर निकाय के सर्वश्रेठ सफाई कर्मचारी एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान से उक्त कर्मचारियों को जागृत किया गया।
नशाबंदी नोडल विभाग सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भिण्ड से उपसंचालक दिनेश शाक्य ने समस्त कर्मचारियों को नशाबंदी अभियान को कारगर बनाने एवं स्वयं से नशा को दूर करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करने हेतु अपील की। कार्यक्रम के समापन पश्चात चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति के संयोजक ने नशाबंदी रैली हेतु वाहन की व्यवस्था की, जिसको मुख्य नपा अधिकारी यशवंत वर्मा एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भिण्ड दिनेश शाक्य ने हरी झण्डी दिखाई। उक्त नशाबंदी वाहन समस्त जिले में नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। मप्र शासन ने मद्य निषेध सप्ताह के रूप में दो से आठ अक्टूबर तक भिण्ड के समस्त निकाय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।