कांग्रेस निराश्रितों के बीच मनाएगी राहुल गांधी का जन्म दिन आज

भिण्ड, 18 जून। जिला कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को निराश्रितों के बीच मनाएगी। जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के नेतृत्व में दोपहर 11.30 बजे बायपास रोड पर निराशित भवन में केक काटकर जन्म दिन मनाएगी और फल वितरित करेगी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।