भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भागीदारी निभाएं : संध्या राय

– सांसद संध्या राय ने भाण्डेर में भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाकर किया सम्मान
– लहार, आलमपुर, दबोह, भाण्डेर, बिछरेटा, बेरछ, बागपुरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 14 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार वर्ष 2024 संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत चलाए जा रहे महाजनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय अपने निर्धारित कार्यक्रम के भाण्डेर विधानसभा के वार्ड क्र.आठ, नौ, दस और ग्राम सालौन हसनपुर में पहुंचकर क्षेत्रीय जनता से रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी।
सांसद संध्या राय ने अपने निर्धारित संगठन पर्व सदस्यता अभियान की तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत लहार विधानसभा क्षेत्र के के आलमपुर, दबोह, विजयेता, बेरछा, बागपुरा में सर्व समाज के बीच पहुंचकर पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने के लिए लोगों को जागृत किया और स्वयं अपने हाथों से मोबाइल पर मिस कॉल कर पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर उन्हें कार्ड वितरित किए। तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का निधन किया और शक्ति केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर सदस्यता के लिए मोबाइल क्र.8800002024 के माध्यम से सर्वसमाज को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर उनका सम्मान करेगी।
सांसद संध्या राय गुरुवार को अपने निर्धारित तीन दिवसीय प्रवास संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत दतिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा का प्राथमिक सदस्यता के लिए सर्व समाज को जागृत किया। इसी दिन दतिया, उदगवा मण्डी प्रांगण में सदस्यता अभियान में शामिल होकर लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जुडने के लिए जागृत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 2047 तक भारत को विकसित एवं समृद्ध तथा विश्व गुरू बनाने के लिए पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनकर सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और संगठन आधारित दल है, हमारी विचारधारा में सर्वप्रथम राष्ट्र है, उसी दिशा में प्रधानमंत्री मोदी यही संकल्प और भाव लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ कार्य कर रहे हैं। सर्व समाज में पार्टी का सदस्य बनने के लिए लोग उत्साहित हैं। मात्र तीन दिन में एक करोड से अधिक लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जुड चुके हैं।
सांसद राय ने लोगों से संवाद किया तथा उनकी स्थानीय कठिनाई से भी अवगत हुईं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बडा राजनीतिक दल है। इसका सदस्य बनना राष्ट्र निर्माण में सहयोग अपनी भागीदारी के साथ जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह भी करना है। भाजपा का सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक ग्रामीण एवं शहरी आंचल के प्रत्येक बूथ केन्द्र पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का आग्रह किया तथा सभी भाइयों-बहनों से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने की अपील की। सांसद के जनसंपर्क में धीरज पाराशर, जगदीश दादा, विपिन गोस्वामी, पंकज गुप्ता, नवल मिश्रा, राजेन्द्र यादव, पुनीत तिलवानी, ब्रजेश यादव, रेशू दांगी, परशुराम अहिरवार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद का शिशु मन्दिर में हुआ आगमन
भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय का शनिवार को आलमपुर आगमन हुआ। आलमपुर पहुंचने पर वह सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में पहुंची जहां पर विद्यालय समिति ने उनका स्वागत किया। इस अवसर समिति अध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, सचिव सुरेन्द्र सिंह कौरव, सह सचिव देवेन्द्र शर्मा, प्राचार्य संजय मकरारिया, आचार्य प्रमोद कुमार सहारिया, जितेन्द्र राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।