भिण्ड, 11 सितम्बर। कलेक्टर ने भिण्ड जिले में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालयों का 12 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अपने आदेश में कहा है कि भिण्ड जिले में हो रही अत्याधिक वर्षा के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अद्र्धशासकीय/ निजी विद्यालयों के कक्षा केजी/ नर्सरी से लेकर आठवी तक के छात्रों हेतु 12 सितंबर का अवकाश घोषित किए जाने हेतु संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से सहमति चाही गई। इस संबंध में सहमति प्राप्त होने पर समस्त विद्यालयों मं अवकाश घोषित किया जाता है। इसके पश्चात आगामी कार्य दिवसों हेतु मानसून की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अवगत कराया जाएगा। संस्था प्रमुख तथा समस्त विद्यालय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित होकर शासकीय/ पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
जिले के समस्त आंगनबाडी केन्द्र बच्चों हेतु रहेंगे बंद
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि वर्तमान में भारी बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु 12 सितंबर को जिला अंतर्गत समस्त आंगनबाडी केन्द्र पर कार्यकर्ता/ सहायिका उपस्थित रहकर अपने लंबित कार्य का निराकरण करेंगी। बच्चों हेतु आगंनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे।