भिण्ड, 01 सितम्बर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमसारा (अटेर) में पदस्थ मास्टर खेरी के नाम से आस-पास के क्षेत्र में प्रसिद्ध शिक्षक राजेन्द्र सिंह भदौरिया गत दिवस अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग में अपने जीवन के 42 वर्ष सात माह सेवा की। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमसारा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व व्याख्याता श्रीकृष्ण शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में केजी शर्मा बीईओ अटेर, नरेन्द्र सिंह भदौरिया बीआरसीसी गोहद, महावीर सिंह तोमर प्राचार्य, वरुण सिंह भदौरिया डीआरजी, सत्यभान सिंह भदौरिया पूर्व एडीपीसी, एसके द्विवेदी पूर्व प्राचार्य मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सिंह भदौरिया पूर्व प्रधान अध्यापक ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं ग्राम वासियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. परमाल सिंह कुशवाह ने बताया कि राजेन्द्र सिंह भदौरिया एक कर्मठ, मेहनती, लगनशील तथा समय के पाबंद शिक्षक के रूप में जाने जाते रहे है। अंत में आभार संस्था के प्राचार्य आरसी पाण्डे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक राजीव सिंह भदौरिया, रंजना दुबे, रविन्द्र सिंह भदौरिया, रघुवीर सिंह तोमर, राकेश सिंह भदौरिया, रामवीर सिंह भदौरिया, कौशलकिशोर शर्मा सहित बडी संख्या में शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।