भिण्ड, 01 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लालसिंह आर्य शनिवार को मौ क्षेत्र के ग्राम किटी, अंधियारीकलां, खुर्द तथा मोहदीपुरा आदि गांवों में शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया और शहीद हरिदास सिंह चौहान के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने इस संकट की घडी में परिवारजनों को दु:ख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि विगत दिनों भिण्ड जिले के कचोंगरा गांव के एक व्यक्ति की क्वारी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके शव को खोजने के लिए हरिदास सहित अन्य सैनिक नदी में उतरे थे, लेकिन नाव पानी के भवर में पलट जाने से हरिदास, एक अन्य सभी के साथ लापता हो गए थे। दो दिन बाद दोनों के शव काफी प्रयास के बाद मिले थे। जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। शोक संवेदना के दौरान जिला उपाध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह पवैया, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाह, पार्षदद्वय वीरेन्द्र सिंह यादव, प्रमोद यादव, पूर्व जनपद सदस्य आदि विजेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहे।